राष्ट्र निर्माण में इंदिरा गांधी और सरदार पटेल का योगदान अतुलनीय : सीएम सुक्खू
punjabkesari.in Saturday, Oct 31, 2026 - 06:22 PM (IST)
शिमला (ब्यूरो): मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर राष्ट्रीय संकल्प दिवस मनाया गया। उन्होंने भारत के लौह पुरुष एवं पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि इन दोनों महान नेताओं ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को सुदृढ़ करने में अतुलनीय योगदान दिया है। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलवाई। इस अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया।
राज्यपाल ने सरदार वल्लभभाई पटेल को अर्पित की श्रद्धाजंलि
राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्यपाल ने लोगों से सद्भाव, परस्पर सम्मान और विविधता में एकता की भावना को मजबूत करने तथा समृद्ध, विकसित और सशक्त भारत के निर्माण के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का आह्वान भी किया।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

