Shimla: बीए व बीएससी ऑनर्स कॉर्सिज की वार्षिक परीक्षाओं की टैंटेटिव डेटशीट जारी

punjabkesari.in Tuesday, Mar 03, 2026 - 06:46 PM (IST)

शिमला (अभिषेक): हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने बीए व बीएससी ऑनर्स कॉर्सिज की वार्षिक परीक्षाओं की टैंटेटिव डेटशीट जारी कर दी है। ये परीक्षाएं 25 मार्च से शुरू होंगी। जारी डेटशीट के अनुसार बीएससी ऑनर्स (बायोटैक्नोलॉजी एंड माइक्रोबायोलॉजी) प्रथम वर्ष की परीक्षाएं 27 मार्च से शुरू होंगी और 25 अप्रैल तक चलेंगी। इसके अलावा बीएससी ऑनर्स (बायोटैक्नोलॉजी एंड माइक्रोबायोलॉजी) द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं 25 मार्च से शुरू होकर 27 अप्रैल तक, तृतीय वर्ष की परीक्षाएं 27 मार्च से शुरू होकर 25 अप्रैल तक चलेंगी। इसके अलावा बीए ऑनर्स अंग्रेजी, भूगोल, मनोविज्ञान व अर्थशास्त्र की वार्षिक परीक्षाएं टैंटेटिव तौर पर 27 मार्च से शुरू होकर 9 अप्रैल तक चलेंगी, जबकि द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं 25 मार्च से 20 अप्रैल तक, तृतीय वर्ष की परीक्षाएं 27 मार्च से 27 अप्रैल तक चलेंगी। इस टैंटेटिव डेटशीट को लेकर 7 मार्च तक आपत्ति दर्ज करवाई जा सकती है। इसके बाद 10 मार्च को फाइनल डेटशीट जारी होगी।

एलएलएम कोर्स की परीक्षाओं के लिए फॉर्म भरना शुरू, मार्च व अप्रैल माह में होंगी परीक्षाएं आयोजित
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने एलएलएम कोर्स की परीक्षाओं के दृष्टिगत ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एलएलएम प्रथम सैमेस्टर रैगुलर/रि-अपेयर और एलएलएम द्वितीय सैमेस्टर रि-अपेयर परीक्षाओं के लिए विद्यार्थी बिना विलंब शुल्क 16 मार्च तक भर सकते हैं। इसके बाद विश्वविद्यालय के नियमों के तहत विलंब शुल्क वसूला जाएगा। इस संबंध में मंगलवार को विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। एलएलएम की परीक्षाएं मार्च व अप्रैल माह में आयोजित होंगी। विस्तृत डेटशीट बाद में अलग से जारी की जाएगी।

परीक्षा की तिथि मेें बदलाव
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने प्रशासनिक कारणों के चलते पीएचडी कोर्स वर्क बॉटनी कोर्स नंबर पीएचडीबीटी-102(6) की परीक्षा की तिथि मेें बदलाव किया है। यह परीक्षा अब 9 मार्च को दोपहर के सत्र में 2 से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। पहले यह पेपर 7 मार्च को होना था। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News