शोभायात्रा पर पत्थरबाजी के घटना से आहत हुए शांता कुमार, बोले- देश में इस तरह की घटनाएं शर्मनाक और चिंताजनक

punjabkesari.in Monday, Apr 18, 2022 - 05:05 PM (IST)

पालमपुर: हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने रामनवमी के अवसर पर कहा कि देश में लगभग 7 राज्यों में हिंसक घटना और पत्थरबाजी हुई। इस हिंसक घटना में बहुत लोग मारे गए और जख्मी हुए। भारत जैसे इस देश में यह घटनाएं बहुत चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि हमें इस बात से बहुत खुशी है कि उत्तर प्रदेश में एसी कोई घटना गठित नहीं  हुई। आज उत्तर प्रदेश  कानून व्यवस्था की दृश्टि से देश में बहुत आगे निकल गया है।  एक सन्यासी मुख्यमंत्री के प्रदेश में इतना बढ़िया शासन व्यवस्था बहुत अधिक प्रशंसनीय है। शांता  कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश में राम नवमी  के उपलक्ष्य में 771 जलूस निकाले गये और 671 मेलें लगाये गये । अयोध्या में पहली बार 30 लाख से अधिक श्रद्धालूओं की भीड़ जुटी। परन्तु कहीं से भी किसी भी प्रकार की अनहोनी घटना की खबर नही आई। श्री योगी जी ने घोर अपराधी और महाबलियों को कानून की औपचारिकताओं से ही नही परन्तु बुलडोजर के धमाकों से सीधा किया।  केवल कानूनी कार्रवाई  से ही महाबलियों को ठीक नही किया जा सकता उनके साथ बुलडोजर का न्याय आवश्यक  है।

उन्होंने कहा कि इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि उत्तर प्रदेश  में समाज विरोधी तत्वों को समाप्त करने के लिए सब प्रकार का प्रयत्न किया गया। बड़े-बड़े अपराधियों ने गरीबों की हाथायी सम्पत्ति को वर्षों  के बाद सरकार ने वापिस लिया। अनुचित सम्पत्ति पर बनाए गए करोड़ों भवनों को बुलडोजर से गिरा दिया गया।  यह सारा काम बड़ी सख्ती से किया गया । एक सन्यासी से इस प्रकार की सख्ती की आशा  नही की जा सकती थी। परन्तु योगी आदित्य नाथ जी ने पूरे भारत में एक उदाहरण प्रस्तुत किया है।

शांता  कुमार ने कहा कि राम नवमी के सबसे अधिक कार्यक्रम उत्तर प्रदेश में हुए लेकिन कहीं पर कोई दुर्घटना नहीं हुई।  देश के अन्य सात राज्यों में राम नवमी वेगुनाहों के रक्त से कंलकित हो गई। उन्होंने पूरे देश के नेताओं से अपील की कि वे कानून व्यवस्था के लिए योगी आदित्यनाथ से सीखे।  उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और वहां के अधिकारियों को भी बहुत बहुत बधाई दी है।  उन्होंने प्रधानमंत्री जी से विशेष  अपील की है कि इस विषय पर वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को विशेष रूप से सम्मानित करे।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Prashar

Recommended News

Related News