रोहड़ू के शेखल गांव में 38 वर्षों बाद हुआ शांद महायज्ञ, वाद्ययंत्रों की धुनों पर नाचे खूंद
punjabkesari.in Sunday, Dec 18, 2022 - 11:25 PM (IST)

रोहड़ू (कुठियाला): रोहड़ू के शेखल गांव में आयोजित 3 दिवसीय शांद महायज्ञ रविवार को पूरे विधिविधान के साथ शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गया। शेखल गांव में करीब 38 वर्षों बाद आयोजित इस शांद महायज्ञ में लगभग 40 हजार लोगों ने भाग लिया तथा इस महायज्ञ के साक्षी बने। शांद महायज्ञ के आखिरी दिन रविवार को इस महायज्ञ में पहुंचे सभी मेहमान देवता तथा खूंदों ने दिनभर वाद्ययंत्रों की धुनों पर नृत्य किया तथा देर सायं सभी देवता व खूंद अपने-अपने गंतव्य की तरफ रवाना हो गए। शांद महायज्ञ में शेखल गांव के लोगों ने अपने सभी नाते रिश्तेदारों को भी आमंत्रित किया था, जिसमें गांव के हर घर में भारी संख्या में मेहमान लोग पहुंचे थे। अपने इन मेहमानों की खातिरदारी के लिए गांव के लोगों ने काफी खर्चा किया था तथा मेहमान भी 3 दिनों तक उनके घरों में डटे रहे। रविवार को शांद महायज्ञ समाप्त होने के साथ ही सभी घरों में आए मेहमान लोग भी तीसरे दिन अपने-अपने घरों को रवाना हो गए। शेखल गांव में 38 वर्षों बाद हुए इस शांद महायज्ञ का आयोजन क्षेत्र में सुख-समृद्धि बनाए रखना था तथा ग्राम वासियों ने देवताओं से गांव व क्षेत्र में सुख शांति बनाए रखने की कामना की।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here