नायलेट कंपनी को 3 महीने का सेवा विस्तार, स्कूलों में जारी रहेंगी कम्प्यूटर शिक्षकों की सेवाएं

punjabkesari.in Wednesday, Dec 30, 2020 - 06:16 PM (IST)

शिमला (प्रीति): सरकारी स्कूलों में कंपनी के माध्यम से सेवाएं दे रहे कम्प्यूटर शिक्षकों की सेवाएं अब जारी रहेंगी। सरकार ने कम्पनी का अनुबंध 3 महीने के लिए बढ़ा दिया है, ऐसे में अब कंपनी 31 मार्च, 2021 तक सेवाएं देगी। बुधवार को इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। बता दें कि प्रदेश में कंपनी का अनुबंध 31 दिसम्बर, 2020 को समाप्त हो रहा था, ऐसे में सरकार ने ये अनुबंध अगले 3 महीने के लिए बढ़ाया है। बता दें कि कम्प्यूटर शिक्षक पिछले 20 वर्षों से कंपनी के माध्यम से सरकारी स्कूलों में सेवाएं दे रहे हैं। मौजूदा समय में उक्त शिक्षक नायलेट कंपनी के तहत स्कूलों में सेवाएं दे रहे हैं। हालांकि शिक्षक सरकार से स्थायी पॉलिसी की मांग कर रहे हैं लेकिन सरकार ने अभी तक शिक्षक ों की इस मांग पर कोई गौर नहीं किया है।

शिक्षकों की सेवाओं को विभाग में किया जाए मर्ज

हिमाचल प्रदेश कम्प्यूटर शिक्षक एसोसिएशन के प्रैस सचिव राजेश शर्मा का कहना है कि कम्प्यूटर शिक्षक  बीते 20 वर्षों से स्कूलों में कंपनी के माध्यम से सेवाएं दे रहे हैं। शिक्षकों को हर साल अनुबंध नवीनीकरण का इंतजार करना पड़ता है। प्रदेश में 1200 से अधिक कम्प्यूटर शिक्षक स्कूलों में सेवाएं दे रहे हैं। सरकार से कई बार आग्रह किया गया कि उनकी सेवाओं को विभाग में मर्ज किया जाए और उनके लिए स्थायी पॉलिसी लाई जाए, लेकिन सरकार ने शिक्षकों की इस मांग पर गौर नहीं किया है। शिक्षक 2 दशकों से कंपनी के माध्यम से स्कूलों में नाममात्र वेतन पर सेवाएं दे रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News