Lahaul-Spiti: जिस्पा से दिल्ली के लिए 28 मई से शुरू होगी HRTC की वोल्वो बस सेवा, जानें क्या होगी टाइमिंग

punjabkesari.in Wednesday, May 27, 2026 - 07:21 PM (IST)

केलांग (ब्यूरो): हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा दिल्ली से जिस्पा के लिए वोल्वो बस की सेवा प्रारंभ की जा रही है। डीसी लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना ने बताया कि जिला प्रशासन गत वर्ष से ही जिले के पर्यटक स्थलों को वोल्वो बस की सुविधा से जोड़ने के लिए प्रयासरत था, ताकि लाहौल घाटी के लोगों, कर्मचारियों तथा पर्यटकों को सीधा और सुविधाजनक परिवहन लाभ हो। उन्होंने बताया कि देश की राजधानी दिल्ली से अब पर्यटक सीधे अटल टनल को निहारते हुए जिला में प्रवेश कर पाएंगे और प्रसिद्ध पर्यटक स्थल सिस्सू, केलांग होते हुए जिस्पा पहुंच पाएंगे, जबकि पहले पर्यटकों को वोल्वो बस की सुविधा मनाली तक ही उपलब्ध थी। उन्होंने बताया कि एचआरटीसी 28 मई को जिस्पा से दिल्ली वोल्वो बस सेवा को शुरू किया जाएगा।

बस की समयसारणी पर एक नजर
बस की समयसारणी के अनुसार बस दिल्ली से रात्रि 8ः00 बजे प्रस्थान करेगी तथा चंडीगढ़ से रात्रि 1ः20 बजे, मंडी से प्रातः 4ः20 बजे, कुल्लू से प्रातः 6ः30 बजे, मनाली से प्रातः 8ः00 बजे और केलांग से प्रातः 11ः00 बजे प्रस्थान करते हुए दोपहर 12ः00 बजे जिस्पा पहुंचेगी। वापसी में यह बस जिस्पा से दोपहर 3ः30 बजे प्रस्थान करेगी तथा केलांग से शाम 4ः40 बजे, मनाली से रात्रि 8ः00 बजे, कुल्लू से रात्रि 9ः10 बजे, मंडी से रात्रि 11ः30 बजे और चंडीगढ़ से प्रातः 3ः00 बजे प्रस्थान करते हुए सुबह 7ः00 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News