जंगल की एक गुफा में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से फैली सनसनी

punjabkesari.in Saturday, Oct 26, 2019 - 10:16 AM (IST)

सिरमौर (गोपाल): हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया है। जोकि एक भिखारी (50) था और एक जंगल की एक गुफा में रहता था। जिसकी मृत्यु की सूचना स्थानीय पुलिस को लोगों ने दी। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर स्थानीय सिविल अस्पताल पहुंचाया। जिसका शनिवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। डीएसपी भीष्म ठाकुर ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि प्रथम दृष्टया यह प्राकृतिक मौत है। इस व्यक्ति की मृत्यु बीमारी या ठंड लगने से हुई है। इसके शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं है, इसलिए यह प्राकृतिक मौत प्रतीत हो रही है।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Related News