Hamirpur: ब्यास नदी में मिला 24 वर्षीय लड़की का शव

punjabkesari.in Thursday, Mar 05, 2026 - 11:08 PM (IST)

सुजानपुर (अश्वनी): सुजानपुर के साथ लगते जिला कांगड़ा की पुलिस चौकी आलमपुर में 3 मार्च को एक लड़की के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। बीते बुधवार को ब्यास में लोगों ने शव को तैरते देखा, जिसकी सूचना थाना सुजानपुर को दी गई। सुजानपुर थाना प्रभारी राकेश धीमान की अगुवाई में सुजानपुर व आलमपुर पुलिस टीमों ने संयुक्त तौर से त्वरित कार्रवाई करते हुए बुधवार रात को शव की तलाश की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। वीरवार को रैस्क्यू टीम ने ब्यास से शव बरामद किया।

सुजानपुर थाना प्रभारी राकेश धीमान ने बताया कि रैस्क्यू ऑप्रेशन के बाद लड़की के परिजनों को शिनाख्त के लिए घटनास्थल पर बुलाया गया, जिसके बाद उसकी पहचान मोनिका (24) पिता पवन कुमार के रूप में हुई। मृतका की गुमशुदगी की शिकायत पुलिस चौकी आलमपुर में दर्ज थी। मृतका अपनी नानी के पास भेडी में रहती थी। उसने एमएससी कर रखी थी और वह डिप्रैशन में थी। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है।  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News