श्रद्धा के सैलाब के बीच ''खूनी'' रहस्य: मैड़ी मेले में मिला अज्ञात शव, मुंह से निकल रहा था खून

punjabkesari.in Thursday, Mar 05, 2026 - 10:58 AM (IST)

अंब (ऊना): हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल 'मैड़ी' में चल रहे मेले के बीच एक ऐसी ही हृदय विदारक घटना सामने आई, जिसने श्रद्धालुओं और स्थानीय प्रशासन को सतर्क कर दिया है।

क्या है पूरा मामला?

गुरुद्वारा मंजी साहिब के पास सेक्टर नंबर-2 स्थित फ्री पार्किंग में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दोपहर करीब 12:30 बजे लोगों की नजर जमीन पर पड़े एक बेजान शरीर पर पड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों ने जब करीब जाकर देखा, तो मंजर खौफनाक था; मृतक के मुख से रक्त बह रहा था। मृतक की अनुमानित आयु 55 से 60 वर्ष बताई जा रही है। शव के चेहरे पर खून के निशान पाए गए।

पुलिस की कार्रवाई और जांच का रुख

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर साक्ष्य जुटाना शुरू कर दिया। फिलहाल इसे एक संदिग्ध मौत के तौर पर देखा जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के शवगृह में रखवा दिया है।

"हमारी प्राथमिकता सबसे पहले मृतक की पहचान करना है। इसके लिए मेले में आए सेवादारों और आसपास के लोगों से संपर्क साधा जा रहा है। मृत्यु की असली वजह मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगी।"

— अनिल पटियाल, एसडीपीओ अंब
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Jyoti M

Related News