सोलन मालरोड़ पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मिली अपनी छत

punjabkesari.in Saturday, Jul 17, 2021 - 12:11 PM (IST)

सोलन ( नरेश पाल ): राष्ट्रीय आजीविका ग्रामीण मिशन के तहत मालरोड़ पर महिला स्वयं सहायता समूह को अपनी छत मिल गई है। अब चाहे धूप हो या फिर बारिश हर शनिवार को बिना किसी परेशानी के अपने उत्पादों को बेच सकती है। विकास खंड कार्यालय द्वारा इन स्वयं सहायता समूह को कैनोपी प्रदान की गई है। इससे करीब 10 स्वयं सहायता समूह लाभाविन्त हुए है। डी.सी. सोलन कृतिका कुल्हरी ने हिम ईरा के माध्यम से इन स्वयं सहायता समूह को प्रदान की कैनोपी का उद्घाटन किया। स्वयं सहायता समूह को अपनी कैनोपी मिलने से महिलाएं खुश ही नहीं बल्कि काफी उत्साहित भी थी।अब उन्हें लग रहा कि अब उनकी दुकान आकर्षित लगने के कारण अब उनकी विक्रय में बढ़ौतरी होगी।

  नवम्बर 2020 में हिम ईरा के माध्यम से स्वयं सहायता समूह को अपने उत्पादों के बेचने के लिए मालरोड़ पर चिल्ड्रन पार्क के पास स्थान दिया गया था। हर शनिवार को वे अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाते थे। करीब 10 स्वयं सहायता समूह की महिलाएं यहां पर अपने उत्पादों को बेचती है। पिछले 8 महिनों में इन स्वयं सहायता समूह ने करीब 4 लाख रुपए की सेल की है। यह और भी बढ़ सकती थी लेकिन कोरोना के कारण कई महिनों तक वे अपने उत्पाद नहीं बेच सके। इसके अलावा बारिश के दिनों में भी उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था लेकिन विकास खंड अधिकारी रमेश शर्मा ने उनकी दिक्कतों को समझते हुए उनकी परेशानी को दूर कर दिया है। महिलाओं ने प्रशासन से मांग की है कि उन्हें सप्ताह दो दिन अपनी दुकान लगाने का मौका दिया जाए। इस पर डी.सी.सोलन कृतिका कुल्हरी ने उन्हे आश्वासन दिया है। यही नहीं उन्हें अपना सामान रखने के लिए एक कमरा प्रदान करने की बात भी कही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Naresh Pal

Recommended News

Related News