Shimla: 10वीं की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, पुल से लगाई नदी में छलांग, सर्च ऑप्रेशन जारी

punjabkesari.in Saturday, Mar 07, 2026 - 07:33 PM (IST)

रामपुर बुशहर (संतोष): हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर उपमंडल में शनिवार को एक दुखद घटना सामने आई। यहां वजीर बावड़ी पुल से एक 15 वर्षीय स्कूली छात्रा ने सतलुज नदी में छलांग लगा दी। दिनदहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार नदी में कूदने वाली किशोरी की पहचान वैशाली पुत्री प्रमोद कुमार निवासी गांव प्रादंली, डाकघर देवठी व जिला शिमला के रूप में हुई है। वह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नोगली में 10वीं कक्षा की छात्रा है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि छात्रा ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया।

उधर, घटना की सूचना मिलते ही रामपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया। हालांकि, सतलुज नदी का बहाव काफी तेज होने होने के कारण अभी तक तक छात्रा का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस और स्थानीय गोताखोर लगातार तलाश में जुटे हुए हैं। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि वजीर बावड़ी पुल इससे पहले भी कई बार इस तरह की घटनाओं का गवाह रह चुका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News