सतपाल सत्ती ने राहुल गांधी के बयान पर कसा तंज, जानिए क्या बोले

punjabkesari.in Monday, May 27, 2019 - 06:06 PM (IST)

ऊना (अमित): हिमाचल प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा हार की समीक्षा करते हुए पार्टी नेताओं के पुत्रमोह को कारण बताने वाले बयान पर तंज कसा है। उन्होंने व्यंग भरे लहजे में कहा कि राहुल ऐसा बोलते हुए यह भूल गए कि उनकी मम्मी भी उनके साथ बैठी हैं। उन्होंने कांग्रेस के पतन के कारणों का जिक्र करते हुए वंशवाद, राष्ट्रवाद विरोध और भ्रष्टाचार को इसकी वजह बताया। उन्होंने वंशवाद के कारण कांग्रेस के पतन का अहसास राहुल गांधी को होने को अच्छा अनुभव बताया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News