दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार खाई में लुढ़की, 7 घायल

punjabkesari.in Monday, Jun 06, 2022 - 10:21 PM (IST)

सरकाघाट (महाजन): भांबला पंचायत में रविवार देर रात टिकरी मोड़ पर एक कार खाई में गिर गई जिसमें सवार सभी सातों लोगों को चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार हमीरपुर के कड़ोहता गांव के बचित्र सिंह अपने परिवार सहित देव कमरूनाग के दर्शन करने के बाद घर लौट रहे थे कि टिकरी मोड़ पर कार खाई में गिर गई। कार गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और घायलों को सड़क पर पहुंचाया तथा उन्होंने एक निजी वाहन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलद्वाड़ा पहुंचाया। घायलों की पहचान बचित्र सिंह (59), योगेश (28), रीना (36), अक्षत (14), आकांक्षा (6), मन्नत (6) और नव्या (4) के रूप में हुई है। अस्पताल के चिकित्साधिकारी डा. अशोक चौहान ने बताया कि घायलों में 3 लोगों की हालत गंभीर है और सभी का उपचार चल रहा है। डी.एस.पी. तिलकराज शांडिल्य ने घटना की पुष्टि की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Recommended News

Related News