Mandi: हवाणी में चरस के साथ 40 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार
punjabkesari.in Friday, Nov 15, 2024 - 05:20 PM (IST)

सरकाघाट (महाजन): उपमंडल सरकाघाट की ग्राम पंचायत मसेरन के गांव हवाणी निवासी सुनील कुमार (40) को पुलिस ने चरस के साथ गिरफ्तार किया है। सरकाघाट पुलिस गश्त कर रही थी और इसी दौरान सुनील कुमार को चैकिंग के लिए रोका गया। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 12.22 ग्राम चरस बरामद हुई। एस.एच.ओ. सरकाघाट रजनीश ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।