देवता शिकड़ू महाराज की शोभायात्रा के साथ रोहड़ू मेला शुरू

punjabkesari.in Friday, Apr 21, 2023 - 06:25 PM (IST)

रोहड़ू (कुठियाला): देवता शिकड़ू जी महाराज का 3 दिवसीय रोहड़ू मेला शुक्रवार को देवता महाराज की शोभायात्रा के साथ शुरू हो गया है। मेले के पहले दिन देवता महाराज शिकड़ू की यह शोभायात्रा दशालनी से गंगटोली तक निकली, जिसमें सैंकड़ों लोगों ने ढोल-नगाड़ों व बैंड-बाजे की धुन पर नृत्य करते हुए भाग लिया। देवता महाराज रोहड़ू मेला से ठीक 3 दिन पहले अपनी यात्रा पर निकलते हैं, जिसमें वह पहले दिन साथ लगते थमटाडी गांव जाते हैं तथा दूसरे दिन जखार गांव व तीसरे दिन दशालनी गांव जाते हैं।

अपने सैंकड़ों देवलुओं के साथ देवता महाराज चौथे दिन दशालनी से गंगटोली की यात्रा पर निकलते हैं, जिसमें बाजार से होते हुए ढोल-नगाड़ों की थाप पर देवता महाराज की शोभायात्रा निकलती है तथा इसके साथ ही तीन दिवसीय राज्य स्तरीय रोहड़ू मेले का आगाज भी हो जाता है। मेले के दूसरे दिन महाराज की यह शोभायात्रा गंगटोली से नृत्य करते हुए बाजार से गुजरकर मंदिर तक पहुंचेगी, जिसमें हजारों लोग महाराज का आशीर्वाद लेंगे।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News