मंडी से 5 हजार पेटी सेब लेकर 64 लाख रुपए देने से मुकरा लदानी

punjabkesari.in Monday, Oct 25, 2021 - 10:46 PM (IST)

रोहड़ू (कुठियाला): रोहड़ू फल मंडी के एक सेब कारोबारी के साथ औरंगाबाद की एक फू्रट कंपनी द्वारा 64 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। सेब कारोबारी वीरेंद्र ठाकुर पुत्र पब्बर ठाकुर ने इस बारे में रोहड़ू पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। सेब कारोबारी वीरेंद्र ठाकुर पुत्र पब्बर ठाकुर गांव बुठारा तहसील रोहड़ू ने पुलिस में लिखवाई शिकायत में कहा है कि वह रोहड़ू सब्जी मंडी में ए.एफ.सी. व पी.एफ.सी. फू्रट कमीशन का काम करता है तथा इस सेब सीजन के दौरान उसने व इसके साथियों ने जी.एफ.सी. व जगमोहन सेब फू्रट कंपनी औरंगाबाद को सेब की 5 हजार पेटियां बेची थीं, जिसकी एवज में कंपनी के मालिक ने सेब की बकाया राशि, जो 64 लाख रुपए बनती है, को देने से अब इंकार कर दिया है। इस बारे में डी.एस.पी. रोहड़ू चमन लाल ने बताया कि इस मामले में कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने आई.पी.सी. की धारा 406 व 420 तहत मामला दर्ज कर लिया है तथा पुलिस ने आरोपी को कुमारसैन में गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि आरोपी ने कुमारसैन में भी इसी प्रकार की ठगी को अंजाम दिया है। डी.एस.पी. ने कहा कि आरोपी को रोहड़ू लाया जा रहा है तथा इससे पूछताछ की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Recommended News

Related News