पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ शिमला पहुंचीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा

punjabkesari.in Sunday, Mar 27, 2022 - 09:22 PM (IST)

कुफरी (गौतम): चुनावी राजनीतिक भागदौड़ के बाद कुछ दिन शिमला की ठंडी वादियों में बिताने के लिए राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा रविवार को शिमला पहुंचे। इससे पूर्व प्रियंका वाड्रा 20 सितम्बर, 2021 को शिमला आई थीं। आजकल कुफरी का मौसम भी काफी सुहावना बना हुआ है रोज धूप खिल रही है, वहीं सर्दी काफी हद तक कम हो गई है, ऐसे में यहां के मौसम का भरपूर आनंद वे ले सकती हैं। गत 3-4 महीने देश के 5 राज्य में हुए विधानसभा चुनाव को लेकर भारी व्यस्त रहने के बाद प्रियंका वाड्रा आज शिमला आई हैं। उधर, छराबड़ा स्थित उनके भवन के आसपास उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक 30 मार्च तक उनका यहां रुकने का कार्यक्रम है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News