हिमाचल के हजारों HRTC पैंशनरों के लिए राहत भरी खबर

punjabkesari.in Tuesday, Jun 11, 2019 - 12:17 PM (IST)

शिमला (राजेश): प्रदेश के हजारों एच.आर.टी.सी पैंशनरों के लिए राहत भरी खबर है। आगामी समय में पैंशनरों को माह की 20 तारिख से पहले पैंशन मिलेगी। इसके लिए परिवहन निगम प्रयास कर रहा है। जल्द ही पैंशनरों को समय पर पैंशन मिलने लगेगी। मौजूदा समय में पिछले काफी समय से पैंशनरों को समय पर पैंशन नहीं मिल रही थी। इस संबध में पैंशन संघ ने कई बार निगम अधिकारियों को चेताया था और समय पर और निर्धारित तिथि पर नहीं मिल रही थी। परिवहन मंत्री ने पैंशनरों की समस्याओं को लेकर कहा कि वर्तमान में परिवहन निगम जनवरी 2019 तक सेवानिवृत्त हुए सभी कर्मचारियों को नियमित पेंशन प्रदान कर रही है तथा इसे हर माह की 20 तारीख से पहले प्रदान करने के प्रयास किए जा रहे हैं जो इस सरकार की एक बड़ी उपलब्धि है। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जहां नागरिकों को उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने का प्रयास कर रही है वहीं सेवा प्रदाता सरकारी कर्मचारियों के हितों की भी रक्षा कर रही है। इसी कड़ी में हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों को प्रदेश की जयराम सरकार ने गत डेढ़ वर्ष में अनेकों वित्तीय लाभ प्रदान किए हैं जो कर्मचारियों की मांगों के बावजूद ल बे समय से लंबित थे। परिवहन मंत्री ने कहा कि परिवहन निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सेवानिवृत्ति लाभ वर्ष 2015 से देय थे जिन्हें वर्तमान सरकार ने 15 माह के कार्यकाल में चरणबद्ध तरीके से 31 दिस बर 2018 तक सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के हित में जारी किया जा चुका हैं।

सरकार ने डी.ए में की 21 प्रतिशत की बढ़ोतरी

परिवहन मंत्री ने कहा कि परिवहन निगम के कर्मचारियों को देय महंगाई भत्ता वर्ष 2015 से लंबित था जिसमें प्रदेश सरकार ने 21 प्रतिशत की बढौतरी कर 134 प्रतिशत कर दिया है जिससे परिवहन निगम पर 12 करोड़ का अतिरिक्त आर्थिक दबाव पड़ा है। उन्होंने कहा कि गत एक वर्ष में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के हित में करीब 11 करोड़ रुपये के वित्तीय लाभ प्रदान किए जा चुके हैं और 31 दिसम्बर 2016 तक हुए सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों के 15 करोड़ के लाभ 31 जुलाई से पूर्व जारी करने के निर्देश निगम प्रबन्धन को दिए जा चुके हैं।

भविष्य में पैंशनरों के लिए स्थापित किया जाएगा पैंशन कोष

परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि भविष्य में कर्मचारियों को नियमित पैंशन लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से निगम में एक अलग पैंशन कोष स्थापित किया गया है जिसमें निगम को होने वाली आय का एक भाग कर्मचारियों की पैंशन के लिए सुरक्षित रखा जा रहा है। परिवहन मंत्री ने कहा कि परिवहन निमग के कर्मचारियों के चिकित्सा बिलों के भुगतान के लिए 3 करोड़ की राशि जारी की जा चुकी है तथा वर्तमान में लंबित चिकित्सा बिलों के जल्द भुगतान के निर्देश निगम प्रबन्धन को दिए जा चुके हैं इसके अतिरिक्त निगम की कार्यशालाओं तथा रैस्ट रूम में कर्मचारियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं जिससे इनकी कार्यकुशलता में वृद्धि हो।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News