व्यक्ति की हत्या मामले में परिजनों ने जताया रोष, पुलिस से उठाई ये मांग

punjabkesari.in Sunday, Jan 22, 2023 - 09:38 PM (IST)

कांगड़ा (कालड़ा): पुलिस थाना कांगड़ा के अंतर्गत उस समय माहौल खराब हो गया, जब शनिवार रात्रि झगड़े में मौत का शिकार बने व्यक्ति का शव परिजनों ने लेने से इंकार कर दिया। उनकी मांग थी कि इस हत्या में जो लोग शामिल हैं, पहले पुलिस उन्हें गिरफ्तार करे। डीएसपी कांगड़ा मदन धीमान ने डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद मेडिकल काॅलेज टांडा के शवगृह में पहुंचकर स्थिति पर नियंत्रण करते हुए आश्वासन दिया कि पुलिस पूरी मुस्तैदी से काम करेगी। जिस-जिस पर आपको शक है, उनकी तफ्तीश पुलिस करेगी। आश्वासन के बाद मृतक के परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए। 

बता दें कि गत दिवस झगड़े के दौरान एक व्यक्ति रिपन (39) निवासी नटेहड़ की हत्या सिर पर रॉड मारकर कर दी गई थी। मृतक के भाई रूप लाल ने पुलिस को बताया कि रात्रि रिपन अपने भाई के साथ खाना खा रहा था कि सहिब सिंह उनके घर के बाहर आकर गाली-गलौच करने लगा। इस पर रिपन उठकर बाहर आया और उसने साहिब सिंह को गाली-गलौच करने से मना किया। इसके बाद साहिब सिंह अपने घर की ओर गाली-गलौच करते हुए जाने लगा। इस दौरान रिपन उसके पीछे गया और फिर गाली-गलौच के लिए मना किया। 

इतने में साहिब सिंह का घर आ गया। साहिब सिंह ने हाथ में पकड़ी रॉड से रिपन पर कई वार कर दिए। इससे रिपन कुमार गिर गया। इतने में सहिब सिंह के परिवारिक सदस्य रिशु, चमन कुमार व कृष्णा देवी घायल रिपन को घसीटकर ले गए और मारपीट की। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उन लोगों से भी पूछताछ करेगी, जिन पर इस साजिश में शमिल होने की शंका परिजनों ने व्यक्त की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News