शादी का झांसा देकर 4 साल तक करता रहा महिला से रेप, अब पहुंचा सलाखों के पीछे  (Video)

punjabkesari.in Tuesday, May 15, 2018 - 10:54 AM (IST)

सोलन (चिनमय): सोलन पुलिस थाने में महिला ने एक व्यक्ति पर उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप करने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि जब उसने व्यक्ति से शादी की बात की तो वह टालमटोल करने लगा। उसने कई बार उसे मनाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माना। तब महिला को पता चला कि उसके साथ धोखा हुआ है जिसकी वजह से वह पुलिस के पास आने को मजबूर हो गई। 


मामले की पुष्टि करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार ने बताया कि महिला ने पुलिस थाना सोलन में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसका प्रेमी उसके साथ पिछले चार वर्षों से शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप करता रहा। उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News