जोरावर स्टेडियम में गरजे सीएम सुक्खू, बोले-जेल की सलाखों के पीछे जाएंगे बिके हुए विधायक

punjabkesari.in Thursday, May 09, 2024 - 09:19 PM (IST)

धर्मशाला (ब्यूरो/अनिल): मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के बिके हुए विधायक जेल की सलाखों के पीछे जाएंगे। जांच चल रही है, उसके पूरा होने के बाद बड़े खुलासे होंगे। इनमें से कोई भू-माफिया, नशा माफिया तो कोई खनन माफिया बन गया है। धर्मशाला के विधायक ने भी 14 महीने में खुद को राजनीतिक मंडी में बेच दिया। मुख्यमंत्री ने ये बातें लोकसभा उम्मीदवार आनंद शर्मा के नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद जोरावर स्टेडियम में कहीं। सुक्खू ने कहा कि जनता भ्रष्टाचार के चोर दरवाजों को बंद करने में हमारा साथ दे, हर वर्ग के लिए सरकार की पोटली पहले से अधिक खुलेगी। सीएम ने कहा कि भाजपा नेताओं ने प्रदेश के खजाने को भारी नुक्सान पहुंचाया है, आने वाले समय में इसका खुलासा भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नोट के दम पर वोट खरीदने वालों को सबक सिखाना जनता के हाथ में ही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आनंद शर्मा पार्टी हाईकमान के कहने पर चुनाव मैदान में उतरे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्मशाला के बिकाऊ विधायक के बारे में जनता जानती है और उसे जन बल से ही सबक सिखाएगी।

भाजपा ने हिमाचल की संस्कृति को खराब करने का किया काम
मुख्यमंत्री ने भाजपा को घेरते हुए कहा कि भाजपा ने हिमाचल की संस्कृति को खराब करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जनमत से चुनी हुई सरकार को गिराने का प्रयास किया है तथा जनता इन चुनावों में इसका जवाब भाजपा को देगी। सुक्खू ने कहा कि भाजपा जनमत से सत्ता ले नहीं सकती तो धन बल का प्रयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस सत्ता में आई तो प्रदेश का खजाना खाली था। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भाजपा की सरकार के दौरान सोते रहे और खजाना लुटता रहा। सुक्खू ने केंद्र की भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि केंद्र की सरकार ने आपदा के दौरान प्रदेश सरकार की कोई मदद नहीं की, वहीं कर्मचारियों के एनपीएस के पैसे को भी नहीं लौटाया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की लोकसभा की 4 सीटें कांग्रेस का भविष्य तय करेंगी।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News