विधि-विधान से पुत्र विक्रमादित्य सिंह ने उठाईं पिता की अस्थियां

punjabkesari.in Monday, Jul 12, 2021 - 09:11 PM (IST)

रामपुर बुशहर  (नोगल): पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह की अस्थियों को पूरे विधि-विधान से जोगनी बाग में उनके पुत्र विधायक विक्रमादित्य सिंह ने उठाया है। इस मौके पर स्थानीय लोग भी उनके साथ थे। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अस्थियों से करीब 74 कलश भरे गए हैं। सूचना है कि इनमें एक कलश सराहन, एक कलश शिमला होलीलॉज व एक कलश हरिद्वार भेजा जाएगा। 17 जुलाई को 11 बजे हरिद्वार में पूरे विधि-विधान के साथ अस्थियां प्रवाहित की जाएंगी। उसी समय प्रदेश के 68 विधानसभा क्षेत्रों में भी अस्थियां प्रवाहित की जाएंगी। यह जानकारी उनके पुत्र विधायक विक्रमादित्य ने दी है। उन्होंने बताया कि हिन्दू धर्म के अनुसार अस्थियां मां गंगा के हरिद्वार में प्रवाहित की जाएंगी। वे आधुनिक हिमाचल के निर्माता थे। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों की मांग के मद्देनजर परिवार ने फैसला लिया कि उनकी अस्थियां प्रदेश के 68 विधानसभा क्षेत्रों में प्रवाहित की जाएंगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Recommended News

Related News