Shimla: श्रीखंड यात्रा को लेकर पूर्ण रोक, धारा 163 लगाने की सूचना

punjabkesari.in Saturday, Jul 11, 2026 - 09:42 PM (IST)

रामपुर बुशहर (ब्यूरो): श्रीखंड यात्रा को लेकर प्रशासन ने पूरी तरह से रोक लगा दी है। श्रीखंड यात्रा के लिए स्थानीय लोग चोरी-छिपे गानवी-फांचा सड़क मार्ग से जा रहे हैं। ऐसे में कोई हादसा होने की संभावना बनी रहती है। क्षेत्र में धारा 163 लगाने की सूचना है। लंबे समय से स्थानीय लोगों ने क्षेत्र से श्रीखंड यात्रा शुरू करने की मांग की है। ग्राम पंचायत के उपप्रधान सुभाष ने बताया कि प्रशासन के आदेशानुसार क्षेत्र में यात्रा के लिए पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News