Kullu: चंद्रखणी की ओर ट्रैकिंग पर गया झारखंड का युवक लापता
punjabkesari.in Sunday, Aug 16, 2026 - 09:40 PM (IST)
रायसन (चेतन): चंद्रखणी की ओर ट्रैकिंग पर गया झारखंड का युवक लापता हो गया है। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार थाना पतलीकूहल के अंतर्गत डीपीसीआर कुल्लू से मिली जानकारी के अनुसार सुकांत कुमार गुइन पुत्र सुबीर कुमार गुइन निवासी वार्ड नंबर 13 लोहा पट्टी गढ़वा झारखंड चंद्रखणी ट्रैक पर गया था। जानकारी के मुताबिक पिछले 4 दिनों से उससे कोई संपर्क नहीं हो पाया है। पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति की तलाश की जा रही है। एसपी अभिषेक सेकर ने कहा कि लापता चल रहे युवक को ढूंढने के लिए टीम भेजी गई है।

