Kullu: चोरों ने किराए के कमरे में लगाई सेंध, आभूषण व नकदी पर हाथ साफ
punjabkesari.in Sunday, Oct 04, 2026 - 07:27 PM (IST)
कुल्लू (शम्भू प्रकाश): आनी में मिशन कालोनी में एक महिला के किराए के कमरे में चोरों ने सेंध लगा दी। चोर सोने के आभूषण और नकदी उड़ा ले गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार बिमला देवी पत्नी रणजीत सिंह निवासी लोहाल तहसील आनी द्वारा शिकायत दर्ज करवाई गई कि 2 अक्तूबर को घर से बाहर होने के दौरान मिशन कालोनी आनी स्थित उसके किराए के कमरे का ताला तोड़कर अज्ञात व्यक्ति द्वारा अलमारी से सोने का लॉकेट, अंगूठी, नाक की तीली तथा 18,000 नकद चुरा लिए। कुल लगभग 41,000 रुपए की चोरी की गई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच एवं चोर की तलाश की जा रही है।
बजौरा में सुनार की दुकान में हुई चोरी की जांच तेज
बजौरा में सुनार की दुकान में दिन-दिहाडे़ हुई चोरी के मामले में भी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्त्ता ओंकार चन्द संचालक आशीष ज्वैलर बजौरा की दुकान से करीब 36 ग्राम सोना चोरी हुआ है। सीसीटीवी फुटेज में एक अज्ञात व्यक्ति गहनों को रुमाल में डालकर जेब में रखते हुए दिखाई दिया। पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश एवं आगामी जांच की जा रही है।

