Kullu: दिल्ली लौटीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, मनाली प्रवास के दौरान चखा गुच्छी की सब्जी का स्वाद
punjabkesari.in Thursday, Oct 08, 2026 - 05:23 PM (IST)
कुल्लू (शम्भू): राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू वीरवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे मनाली से दिल्ली के लिए लौट गई। 2 दिन मनाली में प्रवास के दौरान उन्होंने अटल टनल का दौरा किया और देवी हिडिंबा माता मंदिर में भी पूजा-अर्चना की। मनाली प्रवास के दौरान उन्होंने स्थानीय जड़ी-बूटी गुच्छी की सब्जी का स्वाद भी चखा और कुटू के परांठे खाए। उन्होंने कुल्लवी पकवानों की तारीफ की और यहां की शांत वादियों का आनंद लिया। राष्ट्रपति मंगलवार को जब मनाली पहुंची थी तो उस दिन बारिश के कारण मौसम काफी ठंडा हो गया था। राष्ट्रपति ने मनाली प्रवास के दौरान कई नेताओं से भी मुलाकात भी की। उनकी बेटी इतिश्री मुर्मू ने मनाली की वादियों को निहारने के साथ रौरिक आर्ट गैलरी नग्गर का भी दौरा किया।

