हिमाचल आएंगे राहुल गांधी, कांग्रेस ने दिल्ली में तैयार किया चुनावी रोडमैप

punjabkesari.in Sunday, Jul 24, 2022 - 07:54 PM (IST)

शिमला (राक्टा): हिमाचल कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस ली है। इसी कड़ी में रविवार को दिल्ली में पार्टी नेताओं की बैठक हुई। इस बैठक में मुख्य रूप से हाईकमान की तरफ से प्रदेश में होने वाले चुनाव के लिए नियुक्त किए गए वरिष्ठ पर्यवेक्षक एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उप पर्यवेक्षक सचिन पायलट, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, सहप्रभारी संजय दत्त, तेजेंद्र पाल सिंह बिट्टू, गुरकीरत सिंह कोटली, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई।
PunjabKesari

संसदीय क्षेत्रों में जाकर पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें करेंगे पर्यवेक्षक
बैठक में प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने पार्टी का चुनावी रोडमैप भी रखा। उन्होंने बताया कि संगठन ने चुनावों के लिए क्या रणनीति तैयार की है। उन्होंने अवगत करवाया कि पार्टी हाईकमान की तरफ से चुनाव को लेकर गठित कमेटियों ने अपना-अपना काम शुरू कर दिया है। इसके साथ ही निर्णय लिया गया कि चुनाव के लिए नियुक्त पर्यवेक्षकों द्वारा संसदीय क्षेत्रों में जाकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें की जाएंगी। बैठक के बाद प्रतिभा सिंह ने एक सवाल के जवाब में कहा कि जल्द ही कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी प्रदेश के दौरे पर आएंगे। पार्टी के कई अन्य नेता भी हिमाचल के दौरे पर आएंगे। चुनावों को लेकर बड़ी रैलियां हर जिले में होंगी।
PunjabKesari

प्रतिभा सिंह ने किया 50 सीटों पर जीत का दावा
प्रतिभा सिंह ने एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रदेश में बदलाव की लहर चलना शुुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार सबसे बड़े मुद्दे हैं। इसके साथ ही सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर कांग्रेस चुनावी मैदान में उतरेगी। उन्होंने दावा किया कि जिस तरह से जनता में सरकार के खिलाफ आक्रोश देखने को मिल रहा है, उससे स्पष्ट है कि कांग्रेस 50 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News