शिमला पहुंचे राहुल गांधी, बहन प्रियंका के घर पर रहेंगें
punjabkesari.in Friday, Oct 30, 2020 - 03:39 PM (IST)

शिमला : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को अचानक हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला पहुंचे। वे चंडीगढ़ तक हवाई जहाज में आए और वहां से सड़क मार्ग से गुपचुप शिमला के निकट छराबड़ा में अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के घर पहुंचे। कयास लगाए जा रहे हैं कि बिहार चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद थकान उतारने के लिए वे हिमाचल की वादियों में आए हैं। जाहिर है इससे पहले वे अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ यहां आए थे, लेकिन इस बार वे यहां अकेले ही आए हैं। इससे पहले कोरोना काल के दौरान प्रियंका गांधी व उनके कुछ रिश्तेदार अगस्त माह में छराबड़ा आए थे। और उन्होंने इसके लिए प्रशासन से अनुमति भी ली थी।