शिमला पहुंचे राहुल गांधी, छराबड़ा में बहन प्रियंका के आशियाने में करेंगे स्टे

punjabkesari.in Saturday, Sep 30, 2023 - 09:35 PM (IST)

कुफरी (गौतम): वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी शिमला पहुंचे हैं। वह शिमला के नजदीक छराबड़ा स्थित बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के आशियाने पर रुकेंगे। वह देर शाम शिमला पहुंचे। उल्लेखनीय है कि इससे पहले बीते दिनों कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी शिमला पहुंची थीं। प्रियंका गांधी वाड्रा ने शिमला पहुंचने के बाद समरहिल के नजदीक शिव बावड़ी त्रासदी में पिता सहित परिवार के 7 लोगों को गंवाने वाली नितिका से बालूगंज स्थित उनके निवास पर मुलाकात भी की थी।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News

Recommended News