राहुल गांधी पहुंचे शिमला, अंबाला से चंडीगढ़ तक ट्रक में किया सफर

punjabkesari.in Tuesday, May 23, 2023 - 11:28 PM (IST)

शिमला (राक्टा): अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगलवार को निजी दौरे पर शिमला पहुंचे। उनका काफिला चंडीगढ़ से सुबह 10 बजे के आसपास शिमला के छराबड़ा पहुंचा। राहुल गांधी दिल्ली से शिमला के लिए रवाना हुए। इसी कड़ी में उन्होंने अंबाला से लेकर चंडीगढ़ तक 50 किलोमीटर का सफर एक ट्रक में तय किया। इस दौरान उन्होंने ट्रक चालकों से बात की और उनकी समस्याओं को भी सुना। इसके साथ ही उन्होंने सुबह के समय गुरुद्वारे में माथा भी टेका और लंगर का प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद उन्होंने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत की। राहुल गांधी का ट्रक में सफर करने का वीडियो सोशल मीडिया पर भी खासा वायरल हो रहा है। राहुल गांधी छराबड़ा स्थित अपनी बहन प्रियंका वाड्रा के आशियाना में ठहरे हैं, ऐसे में सुरक्षा एजैंसियां भी अलर्ट हो गई हैं और पर्यटन स्थल कुफरी व छराबड़ा के साथ अन्य आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा पहरा कड़ा कर दिया है। 

सोनिया और प्रियंका गांधी वाड्रा भी आईं थीं शिमला दौरे पर 
बीते दिनों कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी शिमला दौरे पर आई थीं। इस दौरान प्रियंका वाड्रा ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन का भी दौरा किया था। इसके साथ ही मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सहित अन्य पार्टी नेताओं के साथ उन्होंने ऐतिहासिक रिज मैदान व मालरोड की भी सैर की थी। हालांकि राहुल गांधी निजी दौरे पर आ रहे हैं लेकिन इस दौरान वह शिमला के कुछ पर्यटन स्थलों के साथ ही रिज व मालरोड की भी सैर कर सकते हैं। इससे पहले राहुल गांधी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह और डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री के शपथ समारोह में शिमला आए थे। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News