पंजाबी फिल्म में नजर आएंगी Mrs India का खिताब जीत चुकी हिमाचल की बेटी (PICS)

punjabkesari.in Wednesday, Oct 09, 2019 - 10:27 AM (IST)

पालमपुर (मुनीष): मिसेज इंडिया आई.एम.पावरफुल-2019 का खिताब जीत चुकी मोनिका शर्मा अब महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर बन रही पंजाबी फिल्म वजूद में नजर आएंगी। बैजनाथ के मझैरणा गांव की मोनिका शर्मा प्रसिद्ध गायक धीरज शर्मा की पत्नी हैं। मोनिका शर्मा इस शॉर्ट मूवी में मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। मोनिका शर्मा इससे पहले 2018 में तब सुर्खियों में आई थीं जब उन्होंने मिसेज मनाली का खिताब जीता था। यहां बातचीत में मोनिका शर्मा ने बताया कि एक अच्छा मौका मिला था। इसमें महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों को दिखाया गया है। जल्द यह फिल्म रिलीज होगी। 
PunjabKesari

मोनिका शर्मा इसके अलावा काफी साल पहले एक हिमाचली एल्बम में भी नजर आ चुकी हैं। मोनिका शर्मा ने बताया कि इसके बाद उन्हें एक और मूवी का ऑफर आया है। इसमें भी वह काम करेंगी। मोनिका शर्मा ने बताया कि उन्हें 2018 और 2019 में 2 प्रतियोगिताओं में अच्छी सफलता मिली है। इसके बात अब वजूद फिल्म में मौका मिलने पर वह काफी खुश है। भविष्य के बारे में उन्होंने कहा कि जल्द ही वह हिमाचल में बेटी बचाओ अभियान के तहत खुद एक प्रोजैक्ट तैयार करेंगी और एक हिमाचल के संदर्भ में भी शॉर्ट मूवी तैयार करेंगी।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Related News