हिमाचल में पंजाब के श्रद्धालुओं की दबंगई, स्थानीय युवकों से मारपीट कर छीने 25 हजार रुपए

punjabkesari.in Friday, May 01, 2026 - 08:55 PM (IST)

ज्वालामुखी (नितेश): हिमाचल प्रदेश में पंजाब के श्रद्धालुओं की दबंगई का मामला सामने आया है। कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी शहर में पंजाब के 4 श्रद्धालुओं ने दबंगई दिखाते हुए 2 युवकों को पीट डाला, जोकि शहर में ही स्थित एक दुकान में कार्यरत हैं। यही नहीं, पीटने के साथ ही आरोपियों ने युवकों के 25 हजार रुपए भी छीन लिए। इस हाथापाई में एक युवक के सिर पर गम्भीर चोट आई है, जिसके चलते उसे 5 से 6 टांके लगाए गए हैं। इस संबंध में पुलिस ने पंजाबी श्रद्धालुओं के खिलाफ थाना में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार बीती देर रात किसी बात को लेकर 4 पंजाबी युवक स्थानीय युवकों से उलझ पड़े और उन्हें पीटकर उनके पैसे लेकर फरार हो गए। मामले की शिकायत लक्षय कौंडल पुत्र राजिन्द्र कुमार निवासी गांव दरंग वरेटी, ज्वालामुखी ने पुलिस को दी। उसने बताया कि पंजाबी श्रद्धालु जोकि यात्रियों से भरी एक बस में आए थे, उन्हें मारकर और पैसे छीनकर यहां से निकल गए।

थाना प्रभारी संदीप पटियाल के नेतृत्व में ज्वालामुखी पुलिस की एक टीम तुरंत बस का पता लगाकर उसे नादौन रोड से पकड़कर ज्वालामुखी थाना ले आई। पुलिस की तुरंत कार्रवाई से जहां आरोपियों को पकड़ा गया, वहीं युवकों को उनके पैसे भी वापस दिलवाए। 

बता दें कि पंजाबी श्रद्धालुओं द्वारा मारपीट करने वालों में विशाल, सनी, सुमित और केवल कृष्ण शामिल हैं, जोकि पंजाब के रहने वाले हैं। इन पर रास्ता रोकने, गाली-गलौच के अलावा इकट्ठे होकर युवकों से मारपीट‌ और 25 हजार रुपए छीनने ‌पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। मामले की पुष्टि एसपी देहरा मयंक चौधरी ने की है। 

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News