पंजाब विधानसभा अध्यक्ष केपीएस राणा ने किए श्री नैना देवी के दर्शन, बोले पंजाब में फिर बनेगी कांग्रेस की सरकार

punjabkesari.in Sunday, Jan 16, 2022 - 04:32 PM (IST)

बिलासपुर (मुकेश गौतम) : पंजाब में चुनावी बिगुल बजने के बाद अब पंजाब के राजनेता जनता के दरबार में जाने के साथ-साथ भगवान के दरबार में भी पहुंच रहे हैं, ताकि माता श्री नैना देवी की कृपा से उनकी राजनीतिक रूपी बेतरनी नदी पार हो सके। जी हां, इसी कड़ी में आज पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष केपीएस राणा ने माता श्री नैना देवी के दर्शन किए। वे अपने दलबल सहित माता के दरबार में पहुंचे, प्राचीन हवन कुंड में आहुतियां डाली, मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत रूप से मां का पूजा अर्चना की और मां से आशीर्वाद प्राप्त किया। उनके साथ जिला कांग्रेस अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, नंगल काउंसिल के अध्यक्ष संजय साहनी और नगर पार्षद नंगल सुभाष चौधरी भी मौजूद रहे। 

उन्होंने माता रानी से प्रार्थना की इन चुनावों में पंजाब में कांग्रेस की सरकार बने और वह फिर से इस सरकार में अहम भूमिका अदा करें। मंदिर न्यास की तरफ से उन्हें माता की चुनरी प्रसाद भेंट किया गया। इस दौरान केपीएस राणा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पंजाब में फिर से कांग्रेस सत्तारूढ़ होगी और बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी विकास के नाम पर चुनाव लड़ेगी। जिस प्रकार से उन्होंने नशे के खिलाफ मुहिम की है, उसका भी फायदा जरूर मिलेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने गैंगस्टर प्रॉब्लम को खत्म किया है और प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में किसी प्रकार की गुटबाजी नहीं है बल्कि विचारों में भिन्नता हो सकती हैं जो कि लोकतंत्र के लिए अच्छा संकेत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कांग्रेस पार्टी ने पंजाब में विकास किया है और कांग्रेस पार्टी सरकार बनाने के बाद फिर से विकास की गति को तेज करेगी। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News