कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने साधा निशाना, कहा-BJP के एक वर्ष के कार्यकाल में हिमाचल की जनता बेहाल

punjabkesari.in Wednesday, Dec 26, 2018 - 09:45 PM (IST)

सुंदरनगर (नितेश): सुंदरनगर के धनोटू में जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रैस वार्ता में जिलाध्यक्ष पवन ठाकुर ने कहा कि जयराम ठाकुर के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल में जनता बेहाल है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा एक वर्ष पूरा करने पर अभी तक अपने मैनिफेस्टो में जनता से किया गया एक भी वादा पूरा नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार सतासीन हुई है तब से प्रदेश के लोग अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश की कमान संभालने के बाद प्रदेशभर में 50 मर्डर, 70 दुराचार और 130 महिलाओं के साथ छेड़छाड के मामले सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बुरी तरह से चरमरा गई है। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार नशे के खिलाफ कोई सख्त कदम उठाने में पूर्ण रूप से नाकाम रहने के कारण प्रदेश में नशे का काला कारोबार अपनी जड़ें जमा चुका है।

एक इंच भी आगे नहीं बढ़ा किरतपुर-मनाली फोरलेन का निर्माण कार्य

उन्होंने प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल में मंडी जिला में कांग्रेस सरकार के समय सेे चल रहा किरतपुर-मनाली फोरलेन निर्माण कार्य एक इंच भी आगे नहीं बढ़ पाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल बिना किसी उपलब्धि का रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का गृह जिला होने पर भी मंडी में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से हांफ गई हैं।

भाजपा शासित सरकार ने ठेकादारी प्रथा को दिया बढ़ावा

उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री के गृह जिला का ही हाल बेहाल है तो पूरे प्रदेश के हाल क्या ही होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा शासित प्रदेश सरकार ने नौकरी में ठेकादारी प्रथा को बढ़ावा दिया है और जेई तक के पदों को ठेके पर नौकरी पर रखा गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार होने पर भी प्रदेश सरकार कोई बड़ी परियोजना प्रदेश में नहीं ला पाई है। इस मौके पर जिला प्रवक्ता ब्रह्मदास चौहान, महासचिव सुनील शर्मा व भूप सिंह, कोषाध्यक्ष हरमेश अबरोल, युवा नेता अक्षय कुमार, धनीरा, संजय मेहता, सोहन सिंह, हेमराज आजाद व हेतराम मौजूद रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News