Shimla: मेडिकल ऑफिसर भर्ती परीक्षा की प्रोविजनल Answer Key जारी, इस तारीख तक दर्ज कराएं आपत्ति, फिर नहीं मिलेगा मौका

punjabkesari.in Tuesday, Feb 24, 2026 - 07:27 PM (IST)

शिमला (अभिषेक): हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के तहत मेडिकल ऑफिसर (जनरल विंग), ग्रुप-ए (जॉब ट्रेनी) भर्ती परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आयोग की आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर इसे चैक कर सकते हैं। आयोग द्वारा यह भर्ती परीक्षा (पेपर-1) बीते 22 फरवरी को आयोजित की गई थी। परीक्षा के संपन्न होने के बाद अब आयोग ने अभ्यर्थियों से प्रश्न-उत्तर को लेकर आपत्तियां आमंत्रित की हैं।

आयोग की सचिव ने जानकारी दी कि अभ्यर्थी 24 फरवरी से लेकर 28 फरवरी तक अपनी आपत्तियां दर्ज करवा सकते हैं। यह प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट के माध्यम से अपनी आपत्तियां सबमिट कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को किसी भी प्रश्न पर आपत्ति जताने के लिए शुल्क का भुगतान करना होगा। आयोग ने प्रति प्रश्न 100 रुपए का शुल्क निर्धारित किया है। यह शुल्क ऑनलाइन माध्यम से अंतिम सबमिशन से पहले जमा करना होगा।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि आपत्तियां केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार की जाएंगी। डाक या अन्य किसी माध्यम से भेजी गई आपत्तियां मान्य नहीं होंगी। इसके अलावा, यदि निर्धारित शुल्क जमा नहीं किया गया, तो उन आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। किसी भी तकनीकी समस्या या जानकारी के लिए अभ्यर्थी आयोग के कार्यालय में दूरभाष पर संपर्क कर सकते हैं।

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News