Shimla: बीए द्वितीय वर्ष की वार्षिक परीक्षाओं का परिणाम घोषित
punjabkesari.in Thursday, Jul 16, 2026 - 07:35 PM (IST)
शिमला (अभिषेक): हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने बीए द्वितीय वर्ष की वार्षिक परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया है। बीते अप्रैल व मई माह में आयोजित हुई इस परीक्षा में कुल 13930 विद्यार्थी बैठे थे, जिनमें से 10196 विद्यार्थी पास हुए और 726 विद्यार्थी फेल हुए। इसके अलावा इस परीक्षा में 2768 विद्यार्थियों की कम्पार्टमैंट आई है और 240 विद्यार्थियों के परिणाम किन्हीं कारणों के चलते अनसैटल्ड हैं।
इसके अलावा विश्वविद्यालय ने बीए ऑनर्स द्वितीय वर्ष का परिणाम भी घोषित कर दिया है और इसका परीक्षा परिणाम 98.84 प्रतिशत रहा, जबकि बीए द्वितीय वर्ष सीबीसीएस जनवरी बैच रि-अपेयर परीक्षाओं का परिणाम 76.67 प्रतिशत रहा। इसी तरह बीएफए द्वितीय सैमेस्टर का परीक्षा परिणाम 98.51 प्रतिशत और चतुर्थ सैमेस्टर का परिणाम 98.48 प्रतिशत रहा। पास प्रतिशतता में कम्पार्टमैंट के मामले भी शामिल हैं। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने बताया कि विद्यार्थी अपने परिणाम लॉगइन आईडी के माध्यम से देख सकते हैं।

