हिमाचल: उपचुनावों के बीच शिमला पहुंचीं प्रियंका वाड्रा, पुलिस ने सुरक्षा पहरा बढ़ाया

punjabkesari.in Wednesday, Jun 26, 2024 - 05:17 PM (IST)

शिमला (राक्टा): हिमाचल के 3 विधानसभा क्षेत्रों में हो रहे उपचुनावों के बीच कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा बुधवार दोपहर बाद शिमला पहुंचीं। चंडीगढ़ से सड़क मार्ग से होते हुए प्रियंका का काफिला सीधे पर्यटन स्थल छराबड़ा स्थित उनके आवास पहुंचा। वह आगामी 2 दिनों तक यहां ठहर सकती हैं। वहीं चर्चा है कि कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी भी शिमला आ सकती हैं। प्रियंका वाड्रा के शिमला दौरे को देखते हुए छराबड़ा के साथ ही आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा पहरा कड़ा कर दिया गया है। यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा प्रभावी कदम उठाए गए हैं।

प्रियंका वाड्रा निजी दौरे पर शिमला आई हैं। हालांकि माना यह भी जा रहा है कि देहरा, नालागढ़ और हमीरपुर विधानसभा में होने वाले उपचुनावों को लेकर वह पार्टी नेताओं से फीडबैक ले सकती हैं। बीते लोकसभा और 6 विधानसभा उपचुनावों में भी प्रियंका वाड्रा यहां प्रचार करती नजर आई थीं। ऐसे में जैसे-जैसे आने वाले दिनों में 3 उपचुनावों को प्रचार जोर पकड़ेगा तो प्रियंका वाड्रा को भी चुनावी प्रचार में उतारा जा सकता है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News