महिला दोस्त के साथ एक बार फिर शिमला पहुंचीं प्रियंका वाड्रा

punjabkesari.in Thursday, Sep 05, 2019 - 10:17 PM (IST)

कुफरी: राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा बुधवार को फिर शिमला पहुंची हैं। जानकारी के मुताबिक प्रियंका वाड्रा दोपहर लगभग 2 बजे के आसपास शिमला के समीप छराबड़ा स्थित अपने घर में पहुंची हैं। उनके साथ उनकी एक महिला दोस्त भी आई हुई हैं। प्रियंका वाड्रा गत 15 अगस्त को अपने पति रॉबर्ट वाड्रा व 2 बच्चों के साथ छराबड़ा आई थीं। तब वे 5 दिन तक यहां रुकी थीं। सूत्रों के अनुसार प्रियंका वाड्रा के 3-4 दिन रुकने का कार्यक्रम बताया जा रहा है। वह आज दोपहर चंडीगढ़ से सड़क मार्ग से होते हुए शिमला आई हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News