खराब मौसम बना बाधा, प्रियंका गांधी का सोलन दौरा रद्द
punjabkesari.in Tuesday, Sep 12, 2023 - 09:13 PM (IST)

सोलन (ब्यूरो): खराब मौसम के चलते कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का सोलन दौरा रद्द हो गया है। प्रियंका गांधी ने कसौली निर्वाचन क्षेत्र की अन्हेच पंचायत के सिहारड़ी गांव में आपदा से हुए नुक्सान का जायजा लेने के साथ प्रभावित परिवारों से मिलना था। बता दें कि सिहारड़ी में कई किलोमीटर लम्बी गहरी खाई बन गई है। 10 जुलाई को वहां पर मकानों में दरारें आनी शुरू हो गई थीं और 11 जुलाई को हुए भूस्खलन से 2 मकानों के साथ 40 बीघा भूमि का नामोनिशान ही मिट गया था। यहां पर कुल 4 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने बताया कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अब 15 सितम्बर को कसौली का दौरा करेंगी।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here