5 दिन की यात्रा के लिए शिमला पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

punjabkesari.in Monday, Apr 27, 2026 - 03:49 PM (IST)

Shimla News : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हिमाचल प्रदेश की पांच दिवसीय यात्रा के लिए सोमवार को शिमला पहुंचीं। यात्रा के दौरान वह अटल सुरंग का भ्रमण करेंगी और लोकभवन में आयोजित एक समारोह में हिस्सा लेंगी।

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राज्य की राजधानी शिमला से लगभग 14 किलोमीटर दूर छाराबरा में कल्याणी हैलीपैड पर पहुंचीं, जिसके बाद उन्हें मशोबरा में स्थित राष्ट्रपति निवास ले जाया गया। राज्यपाल कविन्दर गुप्ता, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। मुर्मू 27 अप्रैल से दो मई के बीच अपनी इस यात्रा के दौरान कांगड़ा जिले में पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय का तथा कुल्लू-लाहौल और स्पीति जिलों में अटल सुरंग का दौरा कर सकती हैं।

शिमला में लगभग 1,000 पुलिसकर्मी किए गए तैनात

अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति की यात्रा के मद्देनजर शिमला में लगभग 1,000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं और शहर को यातायात की आवाजाही के हिसाब से तीन सेक्टरों में विभाजित किया गया है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News