धूमल बोले-विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का अध्यक्ष बनना JP Nadda के लिए व्यक्तिगत उपलब्धि

punjabkesari.in Tuesday, Jun 18, 2019 - 11:30 PM (IST)

हमीरपुर (राजीव): वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने जे.पी. नड्डा को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने प्रैस बयान में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का अध्यक्ष बनना जे.पी. नड्डा के लिए व्यक्तिगत उपलब्धि और सम्मान की बात है, साथ ही यह पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए गौरव एवं सम्मान की बात है।

पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे नड्डा

धूमल ने कहा कि पहले केंद्रीय संसदीय बोर्ड के सचिव बनने वाले वह पहले हिमाचली थे और अब पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनकर उन्होंने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन के काम के लंबे अनुभव एवं अपनी परिपक्वता के कारण जे.पी. नड्डा बहुत सफल रहेंगे और पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे एवं व्यक्तिगत जीवन में भी सफलता के नए कीॢतमान स्थापित करेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News