फोटो के पीछे ये शब्द लिखकर फंदे पर झूल गई गर्भवती महिला

punjabkesari.in Tuesday, Jul 17, 2018 - 10:58 PM (IST)

बी.बी.एन.: थाना रामशहर के तहत गांव बटयाख डोली में 21 वर्षीय गर्भवती महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शव पोस्टमार्टम के लिए आई.जी.एम.सी. शिमला भेजा गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रवीना पत्नी अनिल मोहम्मद निवासी बटयाख, डा. डोली, तहसील रामशहर, जिला सोलन की करीब 1 साल पहले शादी हुई थी। उसका पति आई.टी.आई. में पढ़ाई करने गया था और घर में उसकी सास थी। जानकारी के अनुसार उसने कमरे को अंदर से बंद कर लिया था। जब आवाज लगाने पर भी उसने दरवाजा नहीं खोला तो परजिनों ने कुंडी तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इस दौरान वह फंदे से लटकी हुई थी। जब तक उसे नीचे उतारा गया, तब तक उसकी मौत हो गई थी।


अल्ट्रासाऊंड की रिपोर्ट के पीछे भी लिखा था सॉरी
सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला लेकिन पति-पत्नी की संयुक्त फोटो के पीछे लिखा था सॉरी जान। इसी तरह अल्ट्रासाऊंड की रिपोर्ट के पीछे भी सॉरी लिखा था। डी.एस.पी. नालागढ़ अनिल वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर हर पहलू से छानबीन शुरू कर दी है कि रवीना ने आत्महत्या क्यों की। परिजनों ने अपने बयानों में बताया कि रवीना ने फंदा लगाया लेकिन मौत के सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेंगे। शव का बुधवार को आई.जी.एम.सी. शिमला में पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News