प्रतिभा सिंह ने BJP को लिया आड़े हाथ, Tweet कर बोली ये बड़ी बात
punjabkesari.in Friday, Oct 22, 2021 - 04:13 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): मंडी संसदीय क्षेत्र से उपचुनाव लड़ रहीं कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने भाजपा को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक स्व. नरेंद्र बरागटा की नाटी वाली वीडियो को अपने ट्विटर अकाऊंट पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि "गुंठे काटुए मोइना लड़ीयै" दिवंगत आत्मा स्वर्गीय नरेंद्र बरागटा जी आज यही सोच रहे होंगे कि.....धरती पर भाजपा ने मेरे बेटे का भविष्य ही काट दिया। उन्होंने लिखा है कि जो पार्टी किसी नेता की 50 साल की कुर्बानी को नहीं समझ पाई वो आम जनता को क्या समझेगी? बता दें कि भाजपा की ओर उपचुनावों में स्व. नरेंद्र बरागटा के बेटे चेतन बरागटा को टिकट न मिलने के बाद चेतन बरागटा निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं, जिसके चलते भाजपा ने उन्हें पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।
"गुंठे काटुए मोइना लड़ीयै" दिवंगत आत्मा स्वर्गीय नरेंद्र बरागटा जी आज यही सोच रहे होंगे कि .....धरती पर BJP ने मेरे बेटे का भविष्य ही काट दिया।
— Pratibha Virbhadra Singh (@virbhadrasingh) October 22, 2021
जो पार्टी किसी नेता की 50 साल की कुर्बानी को नहीं समझ पाई वो आम जनता को क्या समझेगी ? @jairamthakurbjp https://t.co/0vZLps1bPA
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here