प्रतिभा बाली को भाजपा महिला मोर्चा में मिला सोशल मीडिया को-ऑर्डीनेटर का दायित्व
punjabkesari.in Friday, Sep 15, 2023 - 05:59 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): प्रतिभा बाली को भाजपा महिला मोर्चा में एक बार फिर सोशल मीडिया को-ऑर्डीनेटर बनाया गया है। सोशल मीडिया को-ऑर्डीनेटर का दायित्व सौंपने के लिए प्रतिभा बाली ने संगठन के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष वंदना योगी के दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्य करने में अपनी समर्थता व्यक्त की है। बता दें कि प्रतिभा बाली इससे पहले भी प्रदेश महिला मोर्चा में सोशल मीडिया को-ऑर्डीनेटर का दायित्व बड़ी कुशलता से निभा चुकी हैं। सोशल मीडिया में बेहतहरीन कार्य करने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी प्रतिभा बाली को सोशल मीडिया पर फॉलो किया है। प्रतिभा बाली वर्ष 2007 से भाजपा में एक कर्मठ कार्यकर्ता की जिम्मेदारी निभा रही हैं। प्रतिभा बाली ने बताया कि वह संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ निभाने का प्रयास करेंगी।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here