जोर पकड़ने लगी राजनीतिक गतिविधियां, भाजपा ने शुरू किया बैठकों का दौर
punjabkesari.in Tuesday, Dec 07, 2021 - 03:10 PM (IST)

ऊना (अमित शर्मा) : विधानसभा चुनावों में एक साल से भी कम का समय बचा है और ऐसे समय में अब राजनीतिक दलों द्वारा सरगर्मियों को और भी तेज कर दिया गया है। भाजपा की राष्ट्रीय, प्रदेश और जिला स्तरीय बैठकों के बाद अब मंडल स्तर पर बैठकों का आयोजन करते हुए कार्यकर्ताओं में नए रक्त का संचार किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र कुटलैहड़ के बरनोह गांव में कुटलैहड़ मंडल भाजपा की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान हिमाचल प्रदेश के कृषि मंत्री और स्थानीय विधायक वीरेंद्र कंवर विशेष रुप से बैठक में शामिल हुए, जबकि जिला अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा और मंडल अध्यक्ष तरसेम शर्मा ने भी शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान कृषि मंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव के लिए कमर कसने का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सदैव झूठ की राजनीति का सहारा लेती रही है लेकिन भाजपा के कार्यकर्ताओं ने हमेशा उनके इन मंसूबों को नाकाम किया है। इसी तरह आने वाले समय में भी सभी कार्यकर्ता पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए विधानसभा क्षेत्र में काम करें।
विधानसभा चुनाव की आहट आते ही राजनीतिक सरगर्मियां चरम पर पहुंचने लगी है। भाजपा ने इसी के मद्देनजर बैठकों का दौर लगातार जारी रखा हुआ है। मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र कुटलैहड़ के बरनोह में भाजपा की कुटलैहड़ मंडल इकाई की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में स्थानीय विधायक और हिमाचल प्रदेश के कृषि एवं ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने विशेष रूप से शिरकत की। वही जिलाध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा और मंडल अध्यक्ष तरसेम लाल शर्मा भी बैठक में मौजूद रहे। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ हाईकमान द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देश सांझा किए गए। वही निकट भविष्य में पार्टी की कार्य योजना का खुलासा करते हुए तमाम कार्यक्रमों को सफल बनाने का आवाहन किया गया।
कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि भाजपा कि प्रदेश सरकार ने समग्र विकास को तरजीह दी है और इस विधानसभा क्षेत्र में भी सैकड़ों करोड़ रुपए की योजनाओं को मूर्त रूप दिया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सदैव झूठ की राजनीति करती आई है और हर विधानसभा चुनाव में वह झूठ की राजनीति का सहारा लेकर वोट हासिल करने की फिराक में रहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा के तमाम कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की हर चाल को सदैव नाकाम किया है और आने वाले विधानसभा चुनाव में भी भाजपा के कार्यकर्ता कांग्रेस को उसकी सही जगह दिखाने में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में जीत से कांग्रेस अति उत्साह में है और कांग्रेस को विधानसभा चुनावों में पता छल जायेगा की दिल्ली अभी दूर है। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में जो कमियां रही है भाजपा उन कमियों को दूर करते हुए आगामी विधानसभा चुनावों में उतरेगी और मिशन रिपीट करेगी।