खाकी पहनने का सपना होगा साकार,1063 पदों के लिए कांस्टेबल लिखित परीक्षा आज

punjabkesari.in Sunday, Aug 11, 2019 - 10:11 AM (IST)

सुंदरनगर : प्रदेशभर में पुलिस कांस्टेबल की भर्ती की लिखित परीक्षा रविवार यानी आज होगी। जिसके लिए प्रदेश पुलिस ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। लिखित परीक्षा 1063 पदों के लिए दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक आयोजित होगी। इसमें 720 पुरुष कांस्टेबल, 213 महिला कांस्टेबल व 130 चालक कांस्टेबल भर्ती किए जाएंगे। मंडी जिला के 155 पदों के लिए 7412 अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड भेज दिए गए हैं।
PunjabKesari

बताया जा रहा है कि मंडी जिला के अभ्यर्थियों के लिए सुंदरनगर के सिरडा शिक्षण संस्थान व जवाहर लाल नेहरू इंजीनियर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। यह लिखित परीक्षा सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में होगी। एसपी मंडी गुरदेव चंद शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि लिखित परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड भेज दिए गए है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News