मां काली ने यहां कन्या और पहलवान का रूप लेकर किया था डायनों और राक्षसों का अंत

punjabkesari.in Thursday, Mar 05, 2020 - 03:46 PM (IST)

चम्बा (बोबी सिंह): हिमाचल प्रदेश को देवी-देवताओं की भूमि कहा जाता है। इस भूमि में कई देवी-देवताओं के धार्मिक स्थल हैं और कई देवी-देवताओं की अपनी-अपनी कहानियां हैं। ऐसी ही एक कहानी से आज हम आपको रू-ब-रू करवाएंगे। इस कहानी के बारे में न ही आपने कभी सुना होगा और न ही आपने देखा होगा। जी हां, ऐसी ही खौफनाक कहानी आज हम आपको बताने जा रहे हैं।
PunjabKesari, Temple Image

चम्बा जिला के अंतर्गत आने वाले पर्यटन नगरी डल्हौजी से लगभग 18 किलोमीटर की दूरी पर स्थित डैनकुंड नामक स्थान है जहां पर पोहलानी माता का मंदिर है। अब आप यह सोच रहे होंगे कि पोहलानी माता कौन हैं। चलिए बताते हैं, इस मंदिर के पुजारी राज कुमार का कहना है कि यह मंदिर लगभग 400 पुराना है।
PunjabKesari, Temple Image

हमारे पूर्वजों का कहना है कि यहां पर पहले डायन और राक्षस रहते थे। उस समय चम्बा के राजा हुआ करते थे जो हमारे बुजुर्गों को चम्बा में बुलाते थे। उस समय सड़क की कोई सुविधा नहीं होती थी। हमारे बुजुर्ग यहां से चम्बा लिए पैदल आते-जाते थे। यहां पर जो डायनें रहती थीं वे हमारे बुजुर्गों को काफी परेशान करती थीं।
PunjabKesari, Temple Image

इसके चलते हमारे बुजुर्गों ने भगवान शिव शंकर से रक्षा की गुहार लगाई, जिस पर भोले शंकर ने काली माता को भेजा। यहां पर काली माता एक कन्या के रूप में प्रकट हुईं और डायनों का वद्ध किया। जब माता ने डायनों को वद्ध किया तो यहां पर राक्षस भी आ गए। इस माता ने पहलवान का रूप लिया और राक्षसों का भी अंत कर दिया। तभी से इस स्थान को पोहलानी माता के नाम से जाना जाता है।
PunjabKesari, Temple Image

पुजारी के अनुसार हमारे बुजुर्गों को मां ने सपने में आकर बताया कि मैं यहां प्रकट हुई हूं। मैंने डायनों और राक्षसों का वद्ध कर दिया है। आप आकर यहां मेरी स्थापना कर दो। और आपको कोई दिक्कत नहीं होगी। तब से आज तक यहां श्रद्धालु आते हैं और अपनी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।
PunjabKesari, Temple Image


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News