दर्दनाक सड़क हादसा: करवा चौथ पर छुट्टी लेकर आ रहे हिमाचली सैनिकों की मौ/त, 1 घायल

punjabkesari.in Monday, Oct 06, 2025 - 04:48 PM (IST)

हिमाचल डेस्क। पंजाब के रूपनगर-लुधियाना रोड पर चमकौर साहिब के पास हुए एक भीषण सड़क हादसे में हिमाचल प्रदेश के दो सैनिकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। ये तीनों सैनिक करवा चौथ पर छुट्टी लेकर अपने घर जा रहे थे।

मृतकों की पहचान कांगड़ा के कुलदीप कुमार और मंडी के धर्मेश सिंह के रूप में हुई है। वहीं, गंभीर रूप से घायल सैनिक सिरमौर के आशीष का श्री चमकौर साहिब अस्पताल में इलाज चल रहा है।

PunjabKesari

फिरोजपुर रेजिमेंट के थे जवान

हादसे की जानकारी के अनुसार, घायल आशीष ने पुलिस को बताया कि वे तीनों फिरोजपुर स्थित 20वीं जो गार्ड रेजिमेंट में तैनात थे। यह दर्दनाक हादसा मारुति फ्रैंक्स कार और एक बोलेरो पिकअप के बीच हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

पुलिस को पिकअप चालक प्रिंस ने बताया कि सैनिक की कार गलत साइड से आई और पिकअप से टकरा गई। प्रिंस को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है और मामले की तह तक जा रही है। इस दुर्घटना ने छुट्टी पर घर लौट रहे दो जवानों के परिवारों में मातम फैला दिया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Jyoti M

Related News