Chamba News: होली-न्याग्राम मार्ग पर पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौ.त

punjabkesari.in Thursday, Jul 25, 2024 - 01:51 PM (IST)

भरमौर (उत्तम): होली-न्याग्राम मार्ग पर कुलेठघार के समीप एक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। इसके अलावा एक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल को उपचार के लिए सीएचसी होली पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मैडीकल कॉलेज चम्बा रैफर किया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पिकअप कबाड़ से लदी हुई थी और होली की तरफ जा रहा थी। जैसे ही कुलेठ घार पंहुची तो अचानक गाड़ी बंद हो गई। चालक ने ब्रेक लगाई तो गाड़ी खिसक कर लगभग पचास मीटर नीचे लुढ़क गई।

हादसे में चालक विवेक कुमार (25) पुत्र लेहरू राम निवासी गांव जगत डाकघर रूहनुकोठी व गौरव (22) पुत्र मदन निवासी गांव एवं तहसील सिकर, जिला जोधपुर राजस्थान बुरी तरह से घायल हो गए। उन्हें अवस्था में अस्पताल होली पहुंचाया गया। यहां से चम्बा रैफर किया गया। जहां देर रात विवेक कुमार ने दम तोड़ दिया। मृतक की शादी होली क्षेत्र में ही दो वर्ष पहले हुई थी। वह अपने पीछे दो वर्ष का एक बच्चा छोड़ गए हैं। एसपी अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News