चम्बा काॅलेज को NAAC से मिली B++ ग्रेडिंग
punjabkesari.in Thursday, Aug 25, 2022 - 05:08 PM (IST)

चम्बा (रणवीर): नैशनल असैसमैंट एंड एक्रीडिएशन काऊंसिल (नैक) सर्वेक्षण में चम्बा काॅलेज को बी प्लस-प्लस ग्रेड मिला है। नैक टीम की तरफ से कॉलेज को दिए जाने वाला ग्रेड 5 साल के लिए मान्य है, जिसका फायदा काॅलेज में आने वाले समय में होगा। चम्बा काॅलेज को मिले बी प्लस-प्लस ग्रेड की जानकारी वीरवार को पत्रकार वार्ता के दौरान काॅलेज प्राचार्य डाॅ. शिव दयाल ने दी।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here